फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण में देश ने रचा इतिहास: वाराणसी के अरुण राय को लगा 100 करोड़वां टीका, पीएम मोदी ने पूछा ये सवाल

Fri, 22 Oct 2021 09:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना टीकाकरण में देश ने 100 करोड़ वैक्सीन के आंकडे़ को पार लिया। बनारस के रहने वाले दिव्यांग अरुण रॉय को कोरोना का 100 करोड़वां टीका लगा। हालांकि यह टीका बनारस में नहीं बल्कि दिल्ली में लगा। मौके पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
वाराणसी के अरुण से बात करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में देश ने गुरुवार को  इतिहास रच दिया। कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा सुबह पार हो गया। वाराणसी निवासी दिव्यांग अरुण राय को 100 करोड़वां टीका लगा। उन्हें यह टीका दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में लगा। बनारस से दिल्ली घूमने गए अरुण राय इसके बाद से अचानक से सुर्खियों में आ गए।
विज्ञापन


कारण ये कि उन्हें जब 100 करोड़वां टीका लगा रहा था तो वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अरुण से कुछ सवाल भी किए। देश में कोरोना टीके की 100करोड़वां टीका लगवाने वाले दिव्यांग अरुण राय (42) जिले में सारनाथ के घुरहूपुर निवासी हैं।
पढ़ेंः हिरासत में लिए गए 'आप' सांसद संजय सिंह, बिना अनुमति निकालने जा रहे थे तिरंगा संकल्प यात्रा
विज्ञापन


उनके टीका लगने के बाद ही इतिहास बनने की खबर सुनने के बाद वह बहुत खुश हैं। बातचीत में अरुण का कहना है कि उन्होंने कोरोना की जंग में सौभाग्य का टीका लगवाया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बातचीत में उत्साह बढ़ाया, साथ ही कई जगहों से फोन कर भी लोग बधाई दे रहे हैं। अब वह दूसरों को भी टीकाकरण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे। 

इस बात का रह गया अफसोस

दिव्यांग अरुण राय वर्ष 2004 से ही दिल्ली में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं। वह इस समय दिल्ली बीजेपी में दिव्यांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। बातचीत में अरुण ने बताया कि राममनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई। बताया कि टीके का 100 करोड़वां डोज लगवाना परम सौभाग्य है।

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: कलाप्रेमियों को मिलेगा मल्टीपरपज हॉल का तोहफा, लोकार्पण के लिए तैयार 8 तालाब-कुंड
इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी टीकाकरण में देरी की बात पूछी तो अरुण ने अपने को खाटी बनारसी बताते हुए कहा कि हर दिन योग करते हैं, इसलिए अब तक टीक नहीं लगवाया था। जैसे ही देश में टीकाकरण का आंकड़ा 70 करोड़ पहुंचा तो टीका लगवाने का संकल्प लिया। नई दिल्ली में सरिता विहार कालोनी में रहने वाले अरुण राय खुद को भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

मुझे नहीं याद कि कब आया था बनारस
बातचीत में अरुण राय ने यह पूछे जाने पर कि कब बनारस स्थित अपने घर पर आए थे, उन्होंने कहा कि यह याद नहीं कि पिछली बार कब बनारस आए थे। यह कहा कि 2004 से ही दिल्ली में हैं। टीके की दूसरी डोज का समय भी 18 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच निर्धारित हैं। तय समय पर दूसरी डोज का टीका भी लगवाएंगे। 
विज्ञापन

भाजपा नेता बीएल संतोष ने कहा- थैंक्यू इंडिया

कोरोना टीकाकरण केंद्र पर बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देश में 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने हस्ताक्षर कर थैंक्यू इंडिया लिखा। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ कर्मियों को सम्मानित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें