अखिलेश मिश्रा ने कहा कि बीएचयू ही एक मात्र विश्वविद्यालय है, जिसका चयन इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेशन के तहत चयन हुआ है। विश्व के शीर्ष 500 संस्थानों में बीएचयू को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। विश्वविद्यालय में स्थापित अनेक नई सुविधाओं जैसे सीडीसी, अटल इन्क्यूबेशन सेन्टर एवं बीएचयू बायोनेस्ट आदि की चर्चा की।
बताया कि अब शिक्षा के साथ साथ उद्योग जगत के साथ साझेदारी विकसित करना एवं स्टार्ट अप के अनुकूल वातावरण मुहैया कराना भी है। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विभिन्न संकायों के प्रमुख आदि लोग मौजूद रहे।