फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2026: नौ से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से लें हिस्सा, डीएम ने की अपील

Thu, 06 Aug 2026 05:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। शासन के निर्देशानुसार इस अवधि में प्रमुख स्थलों को चिह्नित कर तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन करें।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी के संबंध में बुधवार को बैठक हुई। डीएम ने इस अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बारे में लोगों को जागरूक करें। क्षतिग्रस्त, फटा या गंदा ध्वज उपयोग में न लाया जाए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना युवाओं और विद्यार्थियों को तिरंगे झंडे के इतिहास और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से जोड़ना, जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को उत्सव के रूप में मनाना है। 

डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार इस अवधि में प्रमुख स्थलों को चिह्नित कर तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन करें। जनपद और ब्लॉक स्तर पर तिरंगा यात्रा के आयोजन, शहीद स्थलों पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, विद्यालयों में कार्यक्रमों की तैयारियां कर ली जाए। सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण कराया जाए। तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, साइकिल व मोटरसाइकिल रैली के साथ ही विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं। 
विज्ञापन


शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। अभियान समाप्त होने के बाद ध्वज का संरक्षण या सम्मानपूर्वक निस्तारण किया जाए ,इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान सीडीओ प्रखर कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें