फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में आयकर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में नेशनल इंडस्ट्रीज पर आयकर का छापा
विज्ञापन

- चार जिलों की टीमें शामिल, देर रात तक चल रही थी छानबीन
- सभी के फोन कर लिए थे जब्त, आवास और चार परिसरों में कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह बिंद्राबाजार स्थित नेशनल इंडस्ट्रीज और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। रात नौ बजे तक चार जिलों की टीमें अभिलेखों की छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

फर्नीचर और आलमारी आदि का निर्माण करने वाली प्रतिष्ठित फर्म नेशनल इंडस्ट्रीज और सहयोगी फर्में नेशनल अलमीरा, नेशनल इंजीनियरिंग तथा नेशनल ट्रेडिंग तथा इनके संचालकों के आवास पर सुबह लगभग 10 बजे आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापा मारा। मौके पर जो भी मिला उसके मोबाइल को बंद कर टीम ने अपने पास जमा करा लिया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान वहां काम करने वाले लोगों को बाहर कर दिया गया था। जांच टीम में चार जनपदों के अधिकारी शामिल थे। डीसीएस आईबी आजमगढ़ विनय कुमार गुप्त, वाराणसी से मदन लाल, ज्वाइंट कमिश्नर सचल दल की टीम, मऊ से असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल अरविंद पाठक, आजमगढ़ से राजेंद्र पांडेय, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी आजमगढ़, बलिया से वाणिज्य कर अधिकारी सचल दल प्रभारी राज कुमार शामिल हैं। टीम के सदस्य विनय कुमार गुप्त ने छापे के बाबत पूछने पर कहा कि किसी सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। क्या मिला इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। रात नौ बजे तक सारे परिसरों में जांच पड़ताल जारी थी। पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने नेशनल इंडस्ट्री और उससे जुड़े संस्थानों पर छापा मारा है। उनकी ओर से इसकी सूचना हमें दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें