जांच अधिकारियों ने मौके से कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेखा पुस्तिका को कब्जे में ले लिया है। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अब्बूपुर गांव में वाराणसी से आयकर टीम सुबह आठ बजे पहुंची। टीम ने चार्टर्ड एकाउंटेंट और जनराज्य पार्टी के अध्यक्ष रविशंकर सिंह के आवास पर छापा मारा। इस दौरान आवास का मुख्य गेट बंद कर वहां पुलिस तैनात कर दी गई।
कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। बताते हैं कि रविशंकर सिंह कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद में एनजीओ भी चलाते हैं। जिसकेमाध्यम से छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाती है। छापे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण उनके आवास के बाहर दिनभर जुटे रहे।