फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बनेगा भव्य मंच वहीं से देखेंगे आरती

Thu, 03 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे गंगा की लहरों से दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का दीदार करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए देवदीपावली करी तरह गंगा में भव्य मंच बनाया जाएगा। पीपे के इसी मंच से दोनों राजनेता आरती देखेंगे।
 प्रधानमंत्री के बनारस यात्रा के मद्देनजर बुधवार को मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने मातहतों संग बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने समय पर तैयारियों को पूरा करने के लिए अफसरों के पेच कसे।
विज्ञापन

उन्होंने बाबतपुर एयरपोर्ट से दशाश्वमेध घाट, पांडेयपुर से आशापुर तक की सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया।
वहीं नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही को निर्देश दिया कि नगर की सफाई व्यवस्था आगमन से पहले सुनिश्चित कर ली जाए।
उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि बाबतपुर से नगर निगम की सीमा तक बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
साथ ही लोक निर्माण विभाग के अभियंता को बाबतपुर से दशाश्वमेघ घाट तक तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर मजबूत बैरकेडिंग कराये जाने के लिए निर्देश दिया है।
 वहीं मार्गों पर लगे साइनेज एवं प्रचार सामग्री को हटाने के लिए कहा गया। मंडलायुक्त ने वरुणा नदी के दोनों पुलों के दोनों किनारों पर पड़ी गंदगी को तत्काल साफ करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

 चौराहों, तिराहों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने एवं सीवेज के लिए खुदाई का काम बंद करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें