फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 2.0 में फैक्ट्री में नमकीन बनाने के दौरान लगी भीषण आग, एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत में बाद पाया काबू

Sat, 25 Apr 2020 08:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन में वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र की संकरी गली में स्थित एक फैक्ट्री में चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर नमकीन बनाई जा रही थी। शनिवार को आग लगी तो फैक्ट्री के चलने का खुलासा हुआ। आग लगने की जानकारी पाकर समीप ही स्थित 11 एनडीआरएफ के हेडक्वार्टर से जवान मौके पर पहुंचे और थोड़ी ही देर में दमकल कर्मी भी मौके पर आ गए। 40 मिनट की कड़ी मशक्कत में बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने मौके से मिले 12 मजदूरों को कैंट थाने ले जाकर पूछताछ की। कैंट थाने की पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


चौका घाट स्थित सांस्कृतिक संकुल के समीप की बस्ती की संकरी गली में राजमन यादव का मकान है। मकान के पिछले हिस्से में नमकीन बनाने की फैक्ट्री है। कैंट थाने लाए गए फैक्ट्री के कर्मचारियों के अनुसार, वह सभी दोपहर के समय आराम कर रहे थे। इसी बीच न जाने कैसे चिमनी से बोरे में आग लगी और उसकी चपेट में आकर नमकीन जलने लगी।

आग को बुझाने का प्रयास किया गया तो सफलता नहीं मिली तो सभी ने शोर माचाया। शोर सुनकर राजमन का बेटा विजय सहित अन्य लोग आए। इस बीच आग की लपटें विकराल हो चली थीं। एनडीआरएफ के जवानों और दमकल कर्मियों ने दो बड़ी गाड़ियों और एक छोटी गाड़ी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने बताया कि तेल और नमकीन के कारण आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंस्पेक्टर कैंट अश्विनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें