फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 बीघे की अवैध प्लाटिंग ढहाई, दो भवन जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंबे समय के बाद वीडीए की ओर से शुक्रवार को दो वार्डों में जहां अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई वहीं दो भवनों को ध्वस्त भी किया गया। वीडीए की इस कार्रवाई से पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

वीडीए के संयुक्त सचिव परमानंद यादव के नेतृत्व में जेई रामचंद्र ने बाबतपुर के पास सिसवां में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवाया और वहां 15 बीघे की अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। पुलिस के सहयोग से हुए इस कार्रवाई के दौरान मामूली विरोध भी हुआ लेकिन भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया जिसके चलते विरोधियों को पीछे हटना पड़ा। जोनल अधिकारी परमानंद यादव के मुताबिक यहां नीलगिरी डेवलपर्स की ओर से प्लाटिंग कराई जा रही थी। उधर, दशाश्वमेध वार्ड में लहरतारा-मंडुवाडीह रोड पर चांदपुर इंडस्ट्रीयल इस्टेट के पीछे एलआईसी कार्यालय के समीप संत कबीर प्राकट्य स्थल के बगल वाले हिस्से में करीब पांच बिगहा से अधिक क्षेत्रफल में कराए जा रहे अवैध प्लाटिंग को जोनल अधिकारी धन्नीराम, चंद्रभानू व जेई सुरेंद्र यादव ने मंडुवाडीह पुलिस के सहयोग से ध्वस्त कर दिया। यहां करीब 15 सालों से अवैध प्लाटिंग कराने का प्रयास हो रहा है। प्रधान की शिकायत पर उसे ध्वस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि जिस जगह पर प्लाटिंग की कोशिश की जा रही है वह पोखरी का हिस्सा है।
सप्तसागर व विशेश्वरगंज में ढहाया निर्माण
कोतवाली वार्ड के सप्तसागर में ग्राउंड फ्लोर पर किए जा रहे अवैध निर्माण को जोनल अधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व में जेई संजय तिवारी ने ध्वस्त करा दिया। वहीं विशेश्वरगंज में बेसमेंट बनाने के लिए किए अवैध निर्माण को वीडीए की टीम ने दल-बल के साथ ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें