फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! फिर से घुलने लगा काशी की हवा में जहर, देव दीपावली पर हुई आतिशबाजी से खराब हुई आबोहवा

Wed, 13 Nov 2019 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी की हवा में फिर घुलने लगा जहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देव दीपावली पर हुई आतिशबाजी और शहर में लाखों वाहन के प्रवेश के बाद काशी की आबोहवा फिर से बिगड़ गई है। दो दिन में यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) डेढ़ गुना बढ़ गया। धूल के कणों में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि बुधवार सुबह तक हवा में कार्बन के कणों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों के लिए सांस संबंधी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। यह जहरीली हवा आने वाले दिनों में हर किसी को प्रभावित करेगी।

विज्ञापन


वाराणसी में पिछले रविवार (10 नवंबर) को एक्यूआई 189 था और पीएम 10 यानि धूल के कण 161 थे। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और देव दीपावली पर शहर में जुटी लाखों की भीड़ ने हवा की गुणवत्ता को फिर बिगाड़ दिया है। देव दीपावली के दिन एक्यूआई 284 पहुंच गई और धूल के कणों में बढ़ोत्तरी हुई और उनका आंकड़ा 216 पर पहुंच गया। 11 नवंबर को एक्यूआई 201 और पीएम-10 183 था।

विज्ञापन

जानकारों के अनुसार, लाखों श्रद्धालुओं के कारण अनगिनत वाहनों ने शहर में प्रवेश किया। इनके धुएं से भी हवा की क्वालिटी बिगड़ी है। साथ ही आतिशबाजी और खस्ताहाल सड़कें भी हवा को प्रभावित कर रही हैं। वाहनों के निकलने पर उड़ने वाली धूल से हवा प्रदूषित हो रही है। लोगों को कहना है कि अर्दली बाजार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाए गए यंत्र के अलावा पांच और यंत्रों को लगाने की जरूरत है, ताकि वायु की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके।

देव दीपावली के मौके पर शहर में हुई आतिशबाजी की वजह से ही एक्यूआई बढ़ा है। इससे एक बार फिर सांस के मरीजों को परेशानी हो सकती है। विशेषकर वो लोग जो दमा से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों को फिलहाल तीन-चार दिन बाहर निकलने से बचना चाहिए। बहुत जरूरत पर मॉस्क लगाकर निकलें। -डॉ. पीके सिंह, फिजीशियन, दीनदयाल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें