फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही विधायक के खिलाफ सरकारी पेड़ काटने के मामले में मुकदमा, एमएलए पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 13 Nov 2019 02:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही के विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में ज्ञानपुर विधायक पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कहा कि जिले में दो दशक से चल रहा खनन घोटाला बंद होगा। अब उसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। गरीबों के पैसे पर डाका डालने वाले खनन माफियाओं को एक साल के अंदर जिले से बाहर भेजेंगे। उन्होंने सीधे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हैंडपंप स्थापना, पौधरोपण के नाम पर प्रधानों से लूट-खसोट की गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इब्राहिमपुर, पुरवां और दुगुना घाट पर नियम और मानक को ताक पर रखकर खनन किया गया। बिंद, मल्लाह और श्रमिकों से खनन कराने की बजाय पोकलैंड से बालू खनन किया गया। दुगुना घाट पर जब्त बालू को बेच दिया गया, जिसमें प्रशासन की तरफ से भी मनमानी की गई।

उन्होंने कहा कि प्रकरण में जो भी दोषी होगा, सभी पर कार्रवाई की जाएगी। सुरियावां ब्लॉक परिसर में पेड़ काटने के मामले में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे पर उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर मुझ पर भ्रष्टाचार सिद्ध होगा तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही पूरा परिवार राजनीति से संन्यास ले लेगा। जिले में कहीं भी पोकलैंड से खनन होगा तो वह धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक के  बजाय उन्होंने जनता का सेवक बनकर काम किया है। यही कारण है कि चार बार जनता ने उन्हें सदन में भेजा। त्रिपाठी हमारे रिश्तेदार हैं।

2005 में उनकी माता जी को ब्लॉक प्रमुख बनाने में मदद की। 2016 में उनके भाई को ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में मदद की। आगे भी जब जरूरत होगी, उनकी मदद करता रहूंगा। वह गलतफहमी के शिकार हो गए हैं और किसी ने उनको गुमराह किया है। इसलिए वह ऐसी बातें बोल रहे हैं। कौन कितना भ्रष्टाचारी है, यह आने वाले समय में सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें