पिछले साल 177 कंपनियों ने 602 ऑफर दिए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पेटीएम, सिप्ली, सॉकजेन, प्यापल, ओयो, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और जियो ने छात्रों का साक्षात्कार किया। आईआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के देखरेख में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल कुल 1365 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसके हिसाब से ही साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है, छात्रों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।
सुंदरपुर स्थित राजकीय महिला पालिटेक्निक की नई वेबसाइट को प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने लांच किया। इस वेबसाइट के माध्यम से संस्था से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। समग्र आईटी साल्यूशंस द्वारा बनाई गई वेबसाइट के बनने के बाद अब छात्राओं को संस्था के प्लेसमेंट, इवेंट, शिक्षकों आदि की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।