एनटीए की ओर से कराई गई जेईई मेंस की परीक्षा में ओरिजेंस एडयूकेयर प्राइवेट लिमिटेड के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। निदेशकों में सुनील कुमार सिंह, विजयकांत शर्मा, आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि गौरव सिंह ने आल इंडिया में 235वीं रैंक प्राप्त कर वाराणसी में पहला और प्रत्युष ने 393 वीं रैंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आशीष त्रिपाठी 1408, विकास यादव 2024, अभय यादव 2232, उज्जवल यादव 2553, अगत शुक्ला 3377 रैंक के साथ सफल हुए।
एलवन कोचिंग के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन
जेईई मेंस में एलवन कोचिंग के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर सफलता अर्जित की। निदेशक दीपक जाजू, बृजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, अरुण तिवारी ने बताया कि परीक्षा में बृजेश ने दो, सोनू 133, ब्रजेश 179, देवांशु 184, नितेश 250, अंकित 327, तरस 394, अविनाश ने 465 रैंक प्राप्त किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्रों ने अच्छे रैंक के साथ सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि कोचिंग में नए सत्र के लिए अगला बैच 20 सितंबर से शुरू होगा। इसमें शुरू में आने वाले 50 विद्यार्थियों को फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।