फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: शहरी यात्रा को स्मार्ट बनाएगा एप, आईआईटी बीएचयू को वैश्विक पुरस्कार; 83 लाख रुपये का मिलेगा अनुदान

Tue, 05 Aug 2025 10:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अर्बन ट्रांसपोर्ट चैलेंज 2025 में टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन की ओर से आईआईटी बीएचयू को विजेता घोषित किया गया। इसके लिए विजेता टीम को 83 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी यात्रा को स्मार्ट और इको फ्रेंडली बनाने की तकनीक (मोबाइल एप कम्यूट क्यू) के लिए के लिए आईआईटी बीएचयू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक ट्रांसपोर्ट इनोवेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बंगलूरू मेट्रो और अन्य कंपनियों की ओर से आयोजित अर्बन ट्रांसपोर्ट चैलेंज 2025 में टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन की ओर से संस्थान को विजेता घोषित किया गया। इसके लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 83 लाख रुपये) का अनुदान विजेता टीम को दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल बंगलूरू में सितंबर से शुरू होने वाले 9 महीने के बिहेवियरल मोबिलिटी पायलट में किया जाएगा। 

विज्ञापन


संस्थान में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है इसके पूरा होने के बाद इस एप को देश के अन्य शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा। अगले तीन महीनों के भीतर यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें; काशी के अनाथालय: छह महीने में 12 बच्चों को लिया गोद, इनमें पांच लड़कियां; दो को विदेशी दंपतियों ने अपनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्बन यात्राओं का मिलेगा विजुअल रिकॉर्ड
इस एप के चार चरण हैं। मोबिलिटी क्वेस्ट्स, लो कार्बन यात्राओं का विजुअल रिकॉर्ड, पर्सनल कम्यूट ट्रैकर और स्मार्ट यात्रा के सुझाव। शहरी योजना बनाने वालों को एक डैशबोर्ड मिलेगा। इससे वे यात्रियों की जरूरतों को समझकर ज्यादा प्रभावी परिवहन रणनीतियां बना सकेंगे। डॉ. अग्निवेश ने बताया कि रियल टाइम डेटा के साथ ही हाइपरलोकल स्टोरी टेलिंग का इस्तेमाल कर लोगों को उनके पर्सनल कार के बजाय सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने को प्रोत्साहित किया जाएगा। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि इससे यह प्रमाणित होता है कि जब तकनीक, नवाचार और समाज की जरूरतें एक साथ आती हैं तो समाधान वैश्विक स्तर पर प्रभाव छोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें