क्या है बीएचयू का मामला
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने क्या कहा
एफआईआर के मुताबिक आईआईटी बीएचयू में बीटेक मैथमेटिकल इंजीनियरिंग की छात्रा बुधवार की रात डेढ़ बजे टहलने निकली थी। थोड़ी दूर पर उसे अपना दोस्त मिल गया। टहलते हुए दोनों कर्मन बाबा मंदिर से 300-400 मीटर आगे पहुंचे थे। इसी बीच बाइक (बुलेट) पर सवार तीन युवक आ गए। युवकों ने बाइक खड़ी की और दोनों (छात्रा व उसके दोस्त) को अलग-अलग कर दिया। फिर छात्रा को खींचकर किनारे झाड़ियों के पास ले गए। शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह दबा दिया।
इसके बाद किस किया और तीनों ने मिलकर उसके सारे कपड़े उतार दिए। यही नहीं वीडियो भी बनाया। छात्रा चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल से फोन मिलाने का प्रयास किया तो उसे भी छीन लिया। छात्रा हॉस्टल की तरफ जाने लगी तो बाइक सवार युवकों ने पीछा किया। घबराई छात्रा परिसर के एक प्रोफेसर निवास में घुस गई। 20 मिनट तक प्रोफेसर निवास परिसर के एक पेड़ के पास छिपी रही। प्रोफेसर बाहर आए और फिर उन्होंने उसे सुरक्षा कर्मी के साथ हॉस्टल की तरफ भेजा। इसी बीच पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया।
घटना के बाद आईआईटी के छात्र मांग कर रहे थे कि कैम्पस की सुरक्षा बढ़ाई जाए। जिसके बाद प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब रोज रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक सभी सुरक्षा बैरियर बंद रहेंगे। परिसर की निजी सुरक्षा एजेंसी को भी सतर्कता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार की देर रात तक आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक भी हुई है।
आईआईटी बीएचयू में 11 घंटे तक छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों का आरोप- बंदूक दिखाकर कपड़े उतरवाए, लेकिन तहरीर में जिक्र नहीं
आईआईटी बीएचयू के प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि बुधवार की रात बाद बुलेट सवार तीन युवकों ने बंदूक दिखाकर छात्रा के कपड़े उतरवाए। वीडियो बनाया और हैदराबाद गेट के रास्ते बाहर निकल गए। घटना की जानकारी होने के बाद से आईआईटी के छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिली है। छात्रों से बात की गई। सुरक्षा से संबंधित जो भी मांगें हैं, उसे मान लिया गया है। रोजाना रात दस बजे से तड़के पांच बजे तक सुरक्षा से जुड़े बैरियर बंद रहेंगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। - प्रो पीके जैन, निदेशक आईआईटी बीएचयू
क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमें आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। बीएचयू कैंपस और उसके सभी गेट पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाले