फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: आईआईटी बीएचयू के छात्र को लगाई 12 लाख रुपये की चपत, जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 16 Jun 2024 12:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में साइबर जालसाजों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि दिन-ब-दिन ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में आईआईटी बीएचयू के छात्र को 12 लाख की चपत लगाई है। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के बीटेक के छात्र अंश वर्धन को साइबर जालसाजों ने 12 लाख 27 हजार 827 रुपये की चपत लगा दी। प्रकरण को लेकर छात्र की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बरेली के हंस आश्रम, शास्त्री नगर के मूल निवासी अंश वर्धन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की भिखारीपुर शाखा से एजुकेशन लोन ले रखा है। उनकी फीस दिसंबर 2023 में बैंक की ओर से जारी की गई थी। मार्च 2024 में संस्थान से सूचना मिली कि उनकी फीस अभी तक जमा नहीं हुई है। अप्रैल में उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। 

कॉल करने वाले ने फीस संबंधी विवरण मांगा और कहा कि एक लिंक भेज रहा हूं। लिंक पर क्लिक करके कॉलेज का विवरण भरना है। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उनकी 15 लाख रुपये की एफडी तोड़ कर 12,27,827 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें