आईआईटी बीएचयू को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में छठवां स्थान मिला है। पहली बार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में संस्थान को कोई स्थान मिला है। संस्थान को इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अति उच्च शोध आधिक्य संस्थान के तहत वर्गीकृत किया गया है।

विज्ञापन
आठ विषयों पर होने वाली रैंकिंग में शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, संकायवार, छात्र अनुपात के लिए संकाय, अंतरराष्ट्रीय छात्र को शामिल किया गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में संस्थान को 651-700 के स्लैब में स्थान दिया गया है। आईआईटी बीएचयू ने शोध पैरामीटर में सभी आईआईटी के बीच छठवां स्थान हासिल किया है।
निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने संकाय सदस्यों को बधाई दी है। साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संगठनों के साथ कई शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोगी गतिविधियों की शुरुआत की है। भविष्य में क्षेत्रीय और वैश्विक रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के प्रयास जारी है। अधिष्ठाता अनुसंधान एवं विकास प्रो. विकास कुमार दूबे ने कहा कि अगली बार संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन के नेतृत्व में शुरू की गई नई पहल के कारण अगली बार बेहतर रैंकिंग होगी।