आईआईटी बीएचयू में तकनीकी उत्सव टेक्नेक्स, काशीयात्रा सहित कई आयोजन होते हैं। इस बार 20 से 22 जनवरी तक काशीयात्रा का आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। समारोह में इस बार आईआईटी बीएचयू के अलावा पटना, रूड़की, कानपुर, खडगपुर, दिल्ली, भुवनेश्वर सहित कई तकनीकी संस्थानों, कॉलेजों के प्रतिभागी अलग-अलग आयोजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आएंगे।
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा-2023 में कला, साहित्य के साथ ही संस्कृति का संगम होगा। 20 से 22 जनवरी तक तीन दिवसीय इस उत्सव में देश भर के आईआईटीयंस शामिल होंगे। उत्सव में आईआईटी, तकनीकी कॉलेजाें से सात हजार से अधिक भावी इंजीनियरों की शिरकत होगी।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में तकनीकी उत्सव टेक्नेक्स, काशीयात्रा सहित कई आयोजन होते हैं। इस बार 20 से 22 जनवरी तक काशीयात्रा का आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। समारोह में इस बार आईआईटी बीएचयू के अलावा पटना, रूड़की, कानपुर, खडगपुर, दिल्ली, भुवनेश्वर सहित कई तकनीकी संस्थानों, कॉलेजों के प्रतिभागी अलग-अलग आयोजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आएंगे। आयोजन के लिए गठित छात्रों की टीम ने खुद भी समारोह की भव्यता के लिए तैयारी तेज कर दी गई है।
60 से अधिक कार्यक्रम में शामिल होंगे आईआईटीयंस
आईआईटी में 20 से 22 जनवरी यानी तीन दिन तक चलने वाले उत्सव में 60 से अधिक कार्यक्रम होंगे। इसमें आईआईटी, अन्य तकनीकी संस्थानों समेत 300 से अधिक कॉलेजों के प्रतिभागी शामिल होंगे। तीन दिन में होने वाले आयोजन में अभिनय, संगीत के आयोजन बंदिश, म्यूजिक बैंड इवेंट, ललित कला, क्विज, लाइफ स्टाइल इवेंट, डांस इवेंट, लिट्रेरेरी इवेंट, ईडीएम नाईट, फ्यूजन, बालीवुड नाइट, इंटरनेशनल कार्निवाल सहित कई कार्यक्रम होंगे।