फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi airport: कम विजिबिलिटी में भी उतर सकेंगे विमान, इस सिस्टम से घने कोहरे में भी होगी फ्लाइट की लैंडिंग

Wed, 04 Jan 2023 01:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वर्तमान में वाराणसी एयरपोर्ट पर कैटेगरी वन इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम है। रनवे एरिया में कम जगह होने की वजह से कैटेगरी थ्री के सिस्टम का विस्तार नहीं किया जा सका है। वाराणसी एयरपोर्ट की ओर से शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया। इसमें रनवे के विस्तार और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम अपग्रेड करने के लिए जगह की मांग की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब कोहरे के कारण कम दृश्यता होने पर भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान उतर सकेंगे। यहां लगे इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। रनवे के विस्तार के बाद सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन

वर्तमान में वाराणसी एयरपोर्ट पर कैटेगरी वन इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम है। रनवे एरिया में कम जगह होने की वजह से कैटेगरी थ्री के सिस्टम का विस्तार नहीं किया जा सका है। वाराणसी एयरपोर्ट की ओर से शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया। इसमें रनवे के विस्तार और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम अपग्रेड करने के लिए जगह की मांग की गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार शासन से अनुमति मिलनेके बाद इस साल से इस सेवा के शुरू होने की उम्मीद है। 
50 मीटर की दृश्यता में भी उतारे जा सकेंगे विमान 
कैटेगरी थ्री इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा। सिस्टम अपग्रेड होने के बाद 50 मीटर की दृश्यता में भी विमान को उतारा जा सकेगा। हालांकि कैटेगरी थ्री में ट्रेंड पायलट ही 50 मीटर की दृश्यता में विमान लैंड और टेकऑफ करा सकेंगे। 
विज्ञापन

रनवे के विस्तार के लिए दिसंबर में शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव के लिए मंजूरी मिलने के बाद कैटेगरी थ्री इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम अपग्रेड किया जाएगा। इससे घने कोहरे में भी विमान आसानी से उतारे जा सकेंगे। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें