10 से 12 अक्तूबर तक वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम स्पर्धा इवेंट चलेगा। इस दौरान पूरी कक्षाएं सस्पेंड रहेंगी। वहीं, 13 अक्तूबर से पांच नवंबर तक कक्षाएं चलेंगी। फिर छह नवंबर से बंद होंगी।
तीन दिन की तैयारी के बाद 10 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक सेमेस्टर परीक्षा होगी। चार दिसंबर तक ग्रेड अपलोड कर 10 दिसंबर को सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। सर्दियों की छुट्टी 26 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच होगी।
इसे भी पढ़ें; परेशानी: काशी में दो खेल हॉस्टल, छह प्रशिक्षक, हर साल लाखों रुपये खर्च फिर भी ट्रॉफी नहीं जीत पा रहीं टीमें
11 दिसंबर को सम सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 18 दिसंबर को फिजिकल रजिस्ट्रेशन और 19 दिसंबर से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। समय बीत जाने के बाद सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने पर हर दिन का 500 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा।