फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 28 Aug 2025 02:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना अनुमति ऑपरेशन कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर प्रसूता को वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। इस पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने वाराणसी- आजमगढ़ पुराने बाईपास पर शव रखकर करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट निवासी चंद्रबली सरोज की बहू सोनी सरोज (25) पत्नी बहादुर सरोज को मंगलवार को आशा कार्यकर्ता द्वारा चेकअप के लिए एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना अनुमति ऑपरेशन कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर प्रसूता को वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मृतका का शव लेकर परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंचे और लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की जान गई है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल पर पहले भी प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत और फर्जी डॉक्टर के खिलाफ आरोप लग चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: घर के बाहर सात फीट लंबा मगरमच्छ देख चीख पड़ी महिला, कड़ी मशक्कत के बाद जलाशय में छोड़ा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल सीज किए जाने के बाद भी इसे दोबारा खोल दिया गया था। मृतका की सास गुड्डी सरोज ने भी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर देवगांव पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान कोतवाल विमल प्रकाश राय ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें