डरकर प्रोफेसर के घर में भागी छात्रा
आईआईटी बीएचयू में जिस छात्रा के साथ घटना घटी वो इतना डर गई थी कि रात को घटना स्थल के पास में ही प्रोफेसर के घर में घुस गई। छात्रा के अनुसार प्रोफेसर के घर में 20 मिनट तक रूकी रही। यहां प्रोफेसर से संपर्क किया तो उन्होंने अपने घर के गेट तक छोड़ा। यहां से पार्लियामेंट सिक्यूरिटी कमेटी के राहुल राठौर मिले और आईआईटी बीएचयू पेट्रोलिंग गार्ड के पास लेकर गए। छात्रा ने घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
रात 10 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी बैरीकेडिंग
आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ घटी घटना के बाद से छात्रों के विरोध और सुरक्षा बढ़ाने की मांग के बाद आईआईटी प्रशासन ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। रजिस्ट्रार ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर संस्थान परिसर में लगे सभी बैरियर को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। यह भी कहा गया है कि गाड़ियों पर आईआईटी बीएचयू के स्टीकर लगा होने और परिचय पत्र की जांच के बाद ही बैरियर से अंदर आने की अनुमति मिलेगी। इसकी कॉपी भी धरने पर बैठे छात्रों को दी गई। इसके बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है।