फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू की दो छात्राओं को नोटिस, इस मामले में हुई है कार्रवाई

Wed, 28 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बीते 23 सितंबर को बीएचयू के  एमएमवी गेट पर प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में आईआईटी बीएचयू की दो छात्राआें को नोटिस दिया गया है। आईआईटी बीएचयू प्रशासन ने ये कार्रवाई बीएचयू चीफ प्राक्टर की शिकायत पर की है। दोनों छात्राओं को 29 नवंबर को स्टैंडिंग डिस्प्लिनरी कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के सेरामिक इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा वंदना कुमारी और मेकैनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा इप्शिता को असिस्टेंट रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस जारी किया गया है। ये दोनों छात्राएं आईआईटी बीएचयू में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले संगठन स्टूडेंट फॉर चेंज (एसएफसी) से जुड़ी हैं।
 

 

नोटिस मिलने के बाद छात्राओं ने आईआईटी प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की है। उनका कहना है कि अपने हक के लिए आवाज उठाना संवैधानिक अधिकार है। चीफ  प्रॉक्टर की शिकायत पर प्रशासन ने नोटिस जारी कर उनके अधिकारों का हनन किया है। छात्राओं ने नोटिस में आचरण पर सवाल उठाने पर भी आपत्ति जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने नोटिस वापस लेने की मांग की

बताया कि बीएचयू में पिछले साल सितंबर में छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई तो हो गई, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिन्होंने एमएमवी गेट पर छात्र-छात्राओं पर हमला किया था। हमलावरों पर नामजद मुकदमा होने के बाद भी प्रशासन ने कुछ नहीं किया। छात्राओं ने बीएचयू और आईआईटी प्रशासन से तत्काल नोटिस वापस लेने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें