श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान देते आईआईए बनारस के उद्यमी
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह किया जा रहा है। सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्यमियों ने मंदिर निर्माण कोष के लिए 21 लाख की राशि दान दी है।
मलदहिया स्थित कार्यालय में आईआईए बनारस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश को 21 लाख की समर्पण राशि बतौर चेक सौंपी। वहीं उद्यमियों ने यह भी संकल्प लिया कि आगे भी हर प्रकार के समर्पण के लिए आईआईए सदैव तत्पर रहेगा।
इस दौरान आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया, मंडल अध्यक्ष नीरज पारीख, चैप्टर चैयरमेन दीपक बजाज, वरिष्ठ सदस्य उमाशंकर अग्रवाल सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व आईआईए के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।