फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Web Series: डीसीपी क्राइम से मिली अनुमति, अब मिर्जापुर पुलिस आरोपियों से करेगी पूछताछ

Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
Mirzapur Web Series - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेब सीरीज मिर्जापुर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर व अन्य पर दर्ज मुकदमों की जांच करने गई मिर्जापुर पुलिस को शुक्रवार की सुबह डीसीपी क्राइम से जांच की अनुमति मिली। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस मुंबई पुलिस के सहयोग से नामजद आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा कर उनके नाम व पते का वेरिफिकेशन करती रही। 

विज्ञापन


17 जनवरी को देहात कोतवाली पुलिस ने वेब सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रितेश साधवानी, फरहान अख्तर, भौमिक गोंडलिया और ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर धार्मिक भावना आहत करने, गाली गलौज और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद एसपी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम में शामिल देहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया, बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय राय बुधवार की शाम मुंबई पहुंचे। टीम डीसीपी क्राइम से अनुमति लेने के लिए उनके कार्यालय का चक्कर काटती रही, लेकिन मुलाकात नहीं हुई।

विज्ञापन

मिर्जापुर पुलिस आरोपितों का बयान लेने के लिए फरहान अख्तर के घर के पास पहुंची तो मुंबई पुलिस ने ला एंड आर्डर बिगड़ने की बात कहकर जांच करने से रोक दिया। शुक्रवार को जांच टीम अंधेरी स्थित डीसीपी क्राइम अकबर पठान से मिले। इसके बाद उन्होंने जांच की इजाजत दी। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां नामजद आरोपियों के नाम और पते का वेरिफिकेशन किया। शनिवार को टीम इनके आवास पर जाकर बयान लेगी। टीम के प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने बताया कि अनुमति मिल गई है। आरोपियों के नाम और पते की पड़ताल की जा रही है। शनिवार को उनके घर जाकर बयान लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें