फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नाम बदलने से विकास हो तो हम अपने बच्चों के भी नाम बदल दें- ओमप्रकाश राजभर

Mon, 06 Sep 2021 05:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश रविवार को सारनाथ स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने यूपी सरकार द्वारा शहरों के नाम बदलने पर तंज कसा।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा, नाम बदलने से विकास हो तो हम अपने बच्चों का नाम बदल दें। वाराणसी के सारनाथ स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में राजभर ने फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने पर कहा कि कहा कि फैजाबाद का गौरवशाली इतिहास रहा है, भाजपा की प्रदेश सरकार ने नाम बदलकर इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है।

विज्ञापन


सोयेपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए ओमप्रकाश राजभर ने ओवैसी के साथ चुनाव लड़ने की खबर पर कहा कि इसमें गलत क्या है। ओवैसी न धर्म की राजनीति करते हैं ना जाति की। वह शिक्षा, बेरोजगारी की बात करते हैं। यदि वे अपनी रैलियों में अयोध्या की जगह फैजाबाद लिखकर आ रहे हैं, तो क्या गुनाह है।

उन्होंने कहा, मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर कांग्रेस, सपा इनका हमेशा से उपयोग करती आ रही है। ओवैसी के आने से भाजपा डरी है। इकबाल अंसारी के वोट कटवा बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ऐसे लोगों को बीजेपी आगे खड़ा कर कर सहानुभूति की राजनीति करने का दांव चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनी तो विश्वकर्मा जयंती का अवकाश लागू होगा
घनश्याम पीजी कॉलेज के पास मढ़वा में विश्वकर्मा जागरूकता संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जिस अवकाश को भाजपा ने रद्द किया है। 2022 में सरकार बनाकर सबसे पहले इस अवकाश को लागू कराया जाएगा। विश्वकर्मा समाज को इलेक्ट्रानिक मशीन देने का काम हमारी सरकार करेगी। प्रदेश महासचिव चंदन विश्वकर्मा ने चुनाव के लिए समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शशि प्रताप सिंह, रंगीराम विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें