फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कराई टंकी की नॉब तो रद्द होगा लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रोडवेज परिसर में यात्रियों के लिए लगाए गए पानी के बूथ की सप्लाई परिसर की छत पर लगी पानी टंकी से की जाती है। इसके नॉब को पानी की बिक्री के लिए रोडवेज स्टॉल संचालकों द्वारा बंद करवा दिया जाता है। इस पर रोडवेज प्रशासन की ओर से सभी स्टॉल संचालकों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने परिसर में मौजूद स्टॉल संचालकों को सख्त तौर पर हिदायत देते हुए कहा गया है कि कोई भी टंकी की नॉब बंद करते पकड़ा गया तो उनका ठेका निरस्त करते हुए कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन द्वारा एक कर्मी को दिन में पांच से छह बार पानी की टंकी का नॉब चेक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पानी बेचने के लिए टंकी का नॉब बंद करते पाए जाने पर स्टॉल संचालकों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। टंकी की नॉब चेकिंग के लिए एक कर्मी को भी लगाया गया है।
- आरके राय, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें