वाराणसी में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) वाराणसी शाखा के वार्षिक अधिवेशन में सोमवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें सत्र 2021-22 के लिए डॉ. विकास तिवारी ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली, जबकि अगले सत्र 2022-23 के लिए डॉ. सीडी द्विवेदी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा प्रदेश प्रतिनिधि पद पर छह, सलाहकार सदस्य पद पर 10 लोग और पांच दंत चिकित्सकों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
अमरा अखरी बाईपास स्थित मल्टी स्पेशियलिटी डेंटल हॉस्पिटल पर हुए अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष और बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. नीरज सोनी की मौजूदगी में अधिवेशन की कार्रवाई हुई। सचिव डॉ. अमर अनुपम ने बताया कि डॉ. मोनिका सक्सेना, डॉ. विनीत सिंह उपाध्यक्ष, सीडीएच कन्वीनर डॉ. प्रशांत सिंह और सीडीई कन्वीनर डॉ. प्रवीण कुमार को चुना गया है।
प्रदेश प्रतिनिधि पद पर डॉ.मुरारी शर्मा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. जसलोक सिंह, डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, डॉ. आदित्य शंकर पांडेय, डॉ. अमित जैन जबकि कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. राधा कटियार, डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. रचना सैनी, डॉ. हीना मेहरा, डॉ. शिशिर मिश्रा चुने गए। बताया कि प्रो. टीपी चतुर्वेदी, प्रो. नीलम मित्तल समेत दस लोग सलाहकार समिति के सदस्य बने हैं। आगामी वर्ष में अधिवेशन में मुख कैंसर परीक्षण और जांच शिविर लगाने के साथ ही तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाने का निर्णय लिया यगा है।