पंचायत भवन में आनलाइन शपथ ग्रहण के लिए समय आवंटित कर दिया गया है। दो-दो घंटे के इस टाइम स्लॉट में एक साथ 353 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वचित प्रतिनिधि पंचायत सचिव की मौजूदगी में ऑनलाइन शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद यह प्रतिनिधि पहले से मुद्रित शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। अपना पूरा नाम लिखेंगे, स्थान का नाम लिखेंगे और तारीख अंकित करेंगे। बाकी बचे प्रधानों को शपथ लेने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव का इंतजार करना पड़ेगा।