फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा खतराः वाराणसी में जानलेवा हुआ ब्लैक फंगस, अब तक 11 की मौत, 75 मरीजों का इलाज जारी

Tue, 25 May 2021 09:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

वाराणसी में ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। ना सिर्फ मरीजों की संख्या बढ़ रही है बल्कि मौतों में भी इजाफा हो रहा है। अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 86 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ब्लैक फंगस का खतरा बढता जा रहा है। अब कुल मरीजों की संख्या 86 हो गई है। बीएचयू अस्पताल में सोमवार को तीन मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया। कुल मिलाकर अब तक 12 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। हालांकि ब्लैक फंगस के 11 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। हालात के मद्देनजर बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस मरीजों के लिए अब 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। वाराणसी में 75 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए अस्पताल की ओर से तीन ऑपरेशन थियेटर तैयार करने के साथ ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है। इसके अलावा तीन मरीजों का सोमवार को ऑपरेशन भी हुआ। बीएचयू अस्पताल में जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसको लेकर जांच, इलाज भर्ती सहित अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है।

बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रोफेसर सौरभ सिंह ने बताया कि 24 घंटे ऑपरेशन सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी।

व्हाइट फंगस के मरीज की सेहत में सुधार

बीएचयू अस्पताल के चेस्ट वार्ड में बने पोस्ट कोविड वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब सुश्रुत वार्ड में भी ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती किया जाने लगा है। प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है।

बीएचयू अस्पताल के चेस्ट वार्ड में बने पोस्ट कोविड वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब सुश्रुत वार्ड में भी ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती किया जाने लगा है। प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन बाद मिले 50 इंजेक्शन

बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए  शासन की ओर से बीएचयू को मिलने वाले एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की 100 डोज शुक्रवार को खत्म होने के बाद अस्पताल के एमएस ने स्वास्थ्य विभाग से 300 वायल इंजेक्शन और मांगे थे। दो दिन बाद सोमवार को 50 इंजेक्शन मिले। ऐसे में जल्द ही और इंजेक्शन नहीं मिला तो इलाज का संकट हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें