फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE ISC Result 2025: काशी में बेटियों का जलवा, 10वीं में प्रमिति तो 12वीं में काव्या-दृष्टि ने किया टॉप

Wed, 30 Apr 2025 12:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीआईएससीई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं परिणम जारी होते ही छात्र- छात्राओं में अपना रिजल्ट देखने के लिए उत्साह दिखने लगा। जिले में बेटियों का दबदबा रहा।  
विज्ञापन
ICSE ISC Result 2025: रिजल्ट आने पर खुशी मनाते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बुधवार को 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परिणामों में एक बार फिर जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। खासतौर पर शीर्ष स्थानों पर बेटियों का दबदबा रहा।

विज्ञापन


10वीं कक्षा में शीतलाघाट की रहने वाली सेंट जॉन्स स्कूल मड़ौली की छात्रा प्रमिति पांडेय ने 98.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 12वीं के विज्ञान वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल मड़ौली के मंडुवाडीह निवासी छात्रा काव्या कुशवाहा और महमूरगंज की दृष्टि राय ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। हालांकि, 12वीं वाणिज्य वर्ग में मैदागिन के उत्सव अग्रवाल ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

इसे भी पढ़ें; Akshaya Tritiya: काशी में अक्षय तृतीया पर पूजे गए आदिकेशव, नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन

इस वर्ष सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में जिले के प्रमुख विद्यालयों से 2619 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें हाईस्कूल तक के 14 विद्यालयों के 1719 और इंटर तक के 16 विद्यालयों में 900 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दसवीं कक्षा के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

जिला टॉपर प्रमिति पांडेय ने कुल 600 अंकों में से 593 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। 10वीं की मेरिट लिस्ट में अहमद अजीज अंसारी ने 600 में से 587 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि यथार्थ मालवीय 600 में से 583 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

रामनगर के सेंट फ्रांसिस स्कूल की अनन्या ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ टाॅप किया। सेंट जाॅन्स लेढूपुर के वैभव राज ने 95.4 प्रतिशत अंकों को साथ टाॅप 5 में जगह बनाने में सफल रहे। सेंट जॉन्स बरेका के गोपाल कुमार ने 600 में से 590 अंक हासिल कर टाॅप किया।

12वीं विज्ञान वर्ग में बेटियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। काव्या कुशवाहा और दृष्टि राय दोनों ने ही 500 में से 486 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। विज्ञान वर्ग में कुबेर ग्रोवर ने 500 में से 473 अंक प्राप्त कर दूसरा और श्रेष्ठा सिंह ने 500 में से 472 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रामनगर के सेंट फ्रांसिस स्कूल के माेहम्मद असद ने 95.80 प्रतिशत अंकों से टाॅप किया है। सेंट जॉन्स बरेका के मोहम्मद अशर ने 500 में 471 अंक हासिल कर टाप किया।

12वीं वाणिज्य वर्ग में छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उत्सव अग्रवाल ने 500 में से 476 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल कर वाणिज्य स्ट्रीम में अपनी श्रेष्ठता साबित की। श्रेयषी शाह 500 में से 473 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं और सलमान अजीज अंसारी ने 500 में से 463 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सेंट जॉन्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सुसाई राज ने शानदार परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की अथक मेहनत, अभिभावकों के पूर्ण सहयोग और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस वर्ष का परिणाम संतोषजनक रहा है।

सेंट जाॅन्स बरेका : हाईस्कूल में गोपाल, इंटर में अथर्व रहे टॉपर
सेंट जॉन्स स्कूल बरेका के विद्यार्थियों ने सीआईएससीई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल (आईसीएसई) में गोपाल कुमार ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनके साथ ही अनुपम गुप्ता ने भी 600 में से 590 अंक प्राप्त कर पहला स्थान साझा किया। अनुश्री गुप्ता ने 600 में से 589 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ऋषि कुमार ने 600 में से 587 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट में अथर्व आनंद सिंह ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। प्रधानाचार्य गुरूसंतराज ने बताया कि विज्ञान वर्ग में अथर्व के अलावा प्रांजल श्रीवास्तव और अनन्या सिंह ने 500 में से 480 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। काम्या सिंह ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य वर्ग में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। माेहम्मद अशर ने 500 में से 471 अंक प्राप्त कर वाणिज्य वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। अविनाश सिंह ने 500 में से 465 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान और अंशिका ने 500 में से 448 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के हाईस्कूल के 300 और इंटरमीडिएट के 185 विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा दी थी। 

आईआईटी है सेंट जॉन्स स्कूल लेढूपुर की टॉपर अंशिका का लक्ष्य

सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर की छात्रा अंशिका यादव ने आईसीएसई (कक्षा 10) में 98.3 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मूल रूप से गाजीपुर के सैदपुर की रहने वाली अंशिका इंजीनियर बनना चाहती हैं। उनका लक्ष्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश पाना है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह घर पर करीब आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। अंशिका के पिता श्रवण कुमार खेती करते हैं। उनकी मां आशा कुमारी चिरईगांव ब्लॉक के खरगीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं।

12वीं में भी विद्यार्थियों ने परचम लहराया : बारहवीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में संतुष्टि अग्रवाल ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, सुहानी यादव ने 93.2 और अथर्व ने 92.2 फीसदी अंक हासिल किए। कॉमर्स वर्ग में शौर्या अग्रवाल ने 94.6%, आर्या पाण्डेय ने 89% और तनिष्का अग्रवाल ने 88.2% अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य फादर हेनरी ने स्कूल के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन

सिल्वर ग्रोव स्कूल : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत
सीआईएससीई में सिल्वर ग्रोव स्कूल लहरतारा के सारंग मौर्य में अपने विद्यालय में 95.6% अंकों से दसवीं में टॉप किया। वहीं, कनकलता पांडेय ने 90% और पवन यादव 85% अंक हासिल किए। इसी तरह 12वीं में अंजली श्रीवास्तन ने 87.6% और इच्छा यादव ने 86.8% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव और रचना श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या वंदना चतुर्वेदी ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों को उनके सहयोग मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर रोहित सिंह (उपप्रधानाचार्य), मानसी सिंह (को-ओर्डिनेटर), राम कुमार गुप्ता (एकेडमिक हेड), अजीत मिश्रा, दिग्विजय गुप्ता, अजितेश श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, रंजीता पांडा, अनिल आर्या, जमाल अहमद, फरहान, जया गौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें