फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को गला दबाकर मारा, पति को उम्रकैद, सास-ससुर और जेठ को भी जेल

Thu, 28 Sep 2017 04:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
वाराणसी में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने एक आरोपी पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही प्रताड़ना के लिए मृतका के सास-ससुर और जेठ को भी चार-चार साल के लिए जेल भेजा गया।
विज्ञापन


बुधवार को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी डॉ. एके सिंह की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति कृष्णा उर्फ  किशन सोनकर को दोषी पाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

वहीं, इस मामले में सास प्यारी देवी, ससुर नरायन सोनकर व जेठ दिनेश सोनकर को दहेज प्रताड़ना का दोषी पाते हुए 4-4 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी अभियुक्तों को 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनाई है। 
विज्ञापन


अभियोजन के एडीजीसी मनोज यादव के अनुसार मंडुवाडीह निवासी वादी मुन्नूलाल सोनकर ने 10 अक्टूबर 2011 को सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया था कि उसकी पुत्री अर्चना सोनकर की शादी 13 मई 2011 को सिगरा निवासी नरायन सोनकर के पुत्र कृष्णा उर्फ  किशन सोनकर के साथ हुई थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री को ढाई लाख रुपये दहेज की मांग के लिए मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे।

इसकी जानकारी मिलने पर वादी ने ससुराल वालों को जल्द ही पैसा देने की बात कही थी लेकिन उनकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। इसी बीच 8 अक्टूबर 2011 को पति कृष्णा उर्फ  किशन सोनकर और उसके परिवारीजनों ने मिलकर अर्चना की गला दबाकर हत्या कर दी।

जानकारी मिलने पर वादी पहुंचा तो अर्चना का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। वादी ने आपत्ति जताते हुए पोस्टमार्टम कराने को कहा और सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें