फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामभवन चौहान हत्याकांड, साथी ने ही उतारा था मौत के घाट, गमछे से गला दबाया; पैसे के लेनदेन में हुई थी बहस

Thu, 02 Apr 2026 07:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP News: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
आरोपी गनौर उर्फ गनौरी को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: दोहरीघाट थाना क्षेत्र में हुए रामभवन चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शराब खरीदने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में साथ काम करने वाले मजदूर ने ही गमछे से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बीते 29 मार्च की सुबह मुहम्मदपुर गदयापार निवासी रामभवन चौहान (42) का शव उनके घर से करीब 400 मीटर दूर मिर्जापुर मठिया गांव स्थित गेहूं के खेत में मिला था। घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक के भाई रामकरन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए दोहरीघाट पुलिस के साथ एसओजी और स्वाट टीम को भी लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला, जिससे हत्यारोपी तक पहुंचने में मदद मिली। इसके बाद टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी की तलाश शुरू की।

बृहस्पतिवार की रात करीब 1:45 बजे पुलिस ने पनईल बिहटा गांव के पास कुसुम्हा से मादी जाने वाले मार्ग स्थित नहर के पास से आरोपी गनौर उर्फ गनौरी को गिरफ्तार कर लिया। वह बिहार प्रांत के नालंदा जिले के थरथारी थाना क्षेत्र के ढीमपारा गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन शराब खरीदने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर रामभवन चौहान से उसका विवाद हो गया था। इसी दौरान उसने गमछे से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें