फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी के बाद पत्नी की विदाई से नाराज हुआ पति, खुद की गर्दन पर दो मारा ब्लेड

Mon, 16 Mar 2020 01:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी के एक दिन बाद पत्नी के मायके जाने की बात से नाराज होकर युवक ने रविवार की सुबह अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया।

विज्ञापन


इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। यह घटना बरेमा गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बरेमा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की शादी 13 मार्च को हुई थी। शनिवार को उसकी पत्नी की विदाई कराने के लिए मायके के लोग आ गए, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहता था। इसे लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी भी हुई, लेकिन उसकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह पांच बजे के लगभग वह शौच करने के लिए सीवान में गया। इसके बाद बगीचे में अपनी गर्दन पर ब्लेड से दो जगह वार करने के बाद शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण आए और परिजन उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए।

ग्रामीणों से सूचना पाकर जंसा थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। युवक के परिजनों ने बताया कि उससे गलती हो गई थी और आगे ऐसा नहीं होगा तो पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें