वाराणसी कोरोना काल में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई के लिए निर्देश भी जारी किया है। क्रांति फाउंडेशन ने आयोग से शिकायत की थी। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल में प्रदेश में अस्पतालों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।
मरीज लगातार खाली बेडों और ऑक्सीजन की तलाश में भटक रहे हैं। 18 अप्रैल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 5 मई को संज्ञान लिया गया। शिकायत की गंभीरता को देखते इसे मुकदमे में परिवर्तित कर दिया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने विषय को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अंतर्गत बताते हुए उन्हें उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।