बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले की प्रक्रि या अंतिम चरण में है। इसमें बीए, बीएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसिलिंग पूरी होने के बाद मुख्य सूची में प्रवेश लेने वालों का कट आफ भी जारी हो चुका है। अब अभ्यर्थियों के पास फीस जमा करने का विकल्प दिया गया है। इसके बाद ही फाइनल सूची जारी होगी और पता चल सकेगा कि कितने छात्रों ने दाखिला लिया है।
कुछ पाठयक्रमों में 26 दिसंबर तक ही फीस की तिथि थी जबकि बीए में 27 दिसंबर तक फीस जमा करने का मौका है। विश्वविद्यालय में नए सत्र में काउंसिलिंग को लेकर संकायों में चहल पहल इन दिनों जारी है। कला संकाय, विज्ञान संकाय सहित कई संकायों में मुख्य सूची से काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। नियमानुसार अभ्यर्थियों की ओर से फीस जमा किया जाना है, इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को सूचना भेजने के साथ ही पाठ्यक्रमवार हुई काउंसिलिंग का फाइनल कटआफ जारी कर दिया गया है। इसके तहत बीएससी ऑनर्स मैथ ग्रुप और बायोग्रुप के लिए रेग्युलर और पेड सीट वालों के लिए 26 दिसंबर तक ही फीस जमा करना था। अभ्यर्थियों ने सुविधानुसार फीस जमा कर दिया है। अब इसके बाद संकायों में प्रवेशित छात्रों की सूची जारी होगी। इधर बीए प्रथम वर्ष में काउंसिलिंग कराने वालों के लिए 27 दिसंबर तक फीस जमा करने की अंतिम तिथि है।