फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में तीन थानों के पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 192 आवास, मिलेंगी ये सुविधाएं

Thu, 29 Feb 2024 05:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: शासन ने चेतगंज, कैंट और शिवपुर थानों के पुलिसकर्मियों के लिए पांडेयपुर पुलिस लाइन में 192 आवास बनाने के लिए स्वीकृति दी है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक पुलिस लाइन में बनाए जाने वाले आवासीय भवनों के प्रत्येक ब्लॉक में 96 आवास होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के तीन थानों के पुलिसकर्मियों के रहने के लिए पुलिस लाइन में 192 नए आवास बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग का भवन निर्माण खंड 84.18 करोड़ की लागत से 12 मंजिल (जी+11) भवनों के दो ब्लॉक तैयार करने जा रहा है।

विज्ञापन


शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की तैयारी तेज हो गई है। सरकारी आवास न मिल पाने के कारण कई पुलिसकर्मी किराए पर अकेले या परिवार के साथ रहते हैं। 

84.18 करोड़ की आएगी लागत
इस पर शासन ने चेतगंज, कैंट और शिवपुर थानों के पुलिसकर्मियों के लिए पांडेयपुर पुलिस लाइन में 192 आवास बनाने के लिए स्वीकृति दी है। भूतल और 11 अतिरिक्त माले की बिल्डिंग वाले दो ब्लॉकों में 192 बी-टाइप आवास बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी भवन निर्माण खंड के अभियंताओं ने पुलिस लाइन में जाकर निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर ब्लॉक में होंगे 96 आवास

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक पुलिस लाइन में बनाए जाने वाले आवासीय भवनों के प्रत्येक ब्लॉक में 96 आवास होंगे। 12 तल वाले दोनों भवनों के हर फ्लोर पर आठ-आठ आवास बनाए जाएंगे।

बोले अधिकारी
सहायक अभियंता, भवन निर्माण खंड कुणाल राय ने कहा कि पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के रहने के लिए आवास की शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही टेंडर आमंत्रित कर काम आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें