फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में तीन जगहों पर लगी आग, मकान में फंसे पिता-पुत्री ने छत से कूद कर बचाई जान

Mon, 11 Jun 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के वरुणा पार इलाके में रविवार की सुबह से शाम तक दुकान, दो मकान और होटल के गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मची रही। आग लगने के कारण छत से कूद कर जान बचाने वाले पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि सात लोग झुलस गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया। पांडेयपुर स्थित होटल के गोदाम और रूप्पनपुर मलिन बस्ती स्थित मकान में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में रिसाव बताया गया है।

वहीं, नदेसर घौसाबाद स्थित मकान-दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। कैंट थाना अंतर्गत नदेसर स्थित साईं मंदिर के सामने तीन मंजिला मकान के भूतल पर ऑटो पार्ट्स और एसेसरीज की दुकान है जबकि प्रथम और द्वितीय तल पर परिवार रहता है।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे शार्ट सर्किट की वजह से मकान के ऊपरी तल पर आग लगी और लपटों ने धीरे-धीरे पूरे मकान को घेर लिया। परिवार के लोगों को जब आग लगने की जानकारी हुई तो सभी निकल कर भागने लगे।

इस बीच राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (52) और उनकी बेटी प्रीती (22) दूसरे तल पर फंस गए। जान बचाने के लिए पिता और पुत्री ने पड़ोसी की छत पर छलांग लगाए तो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पाकर दमकल की पांच गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण 20 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन

शहर में दो अन्य स्थानों पर भी लगी आग

दमकल की गाड़ियां
आग लगने की दूसरी घटना सारनाथ थाना अंतर्गत रूप्पनपुर मलिन बस्ती की है। पल्लेदार प्यारे यादव की पत्नी गीता देवी दोपहर में अपने घर पर बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप से गैस लीक हुई और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग बुझाने के प्रयास में गीता देवी, पुष्पा यादव, आशीष यादव, पूनम, रामनगर से आई गीता की बहन मीरा देवी, पड़ोसी पप्पू सोनकर और सपना झुलस गए।

आग लगने के कारण टीवी, पंखा, पलंग, बिस्तर सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने बालू और पानी की मदद से आग पर काबू पाया।

तीसरी घटना पांडेयपुर चौराहा की है। रम्मन साव की मिठाई की दुकान के गोदाम में शाम साढ़े पांच बजे के लगभग गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लगी। सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आधा घंटे से ज्यादा समय में आग पर काबू पाया जा सका।

इस दौरान हजारों रुपये मूल्य की मिठाई, कच्चा सामान, उपकरण और कारीगरों के कपड़े सहित अन्य सामान जल गए। आग लगने के कारण पांडेयपुर चौराहा पर लोगों की भीड़ लग गई थी और थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें