फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, 'पंचक्रोशी यात्रा' का 101 करोड़ रुपये से होगा विकास

Sun, 10 Jun 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ा ऐलान किया। सीएम ने पंचक्रोशी यात्रियों की सुविधा के लिए 84 किलोमीटर के रास्ते में हाईवे और बाईपास पर अंडरपास बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री ने छह घंटे में पंचक्रोशी मार्ग की परिक्रमा की थी। रविवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में मुख्यमंत्री ने इसका उल्लेख करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए 101 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस राशि से पांचों पड़ावों का विकास कर वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राम स्वराज अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम प्रधानों और स्वच्छतागृही के साथ सीधे संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार साल की उपलब्धियां बताई।
विज्ञापन


काशी में 1545 करोड़ रुपये की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 11400 करोड़ रुपये की योजनाएं 30 जून तक पूरी होंगी। कुछ योजनाएं 30 दिसंबर तक पूरी होंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

ग्राम समाधान दिवस मनाया जाए

- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने प्रधानों को अपने-अपने गांव आदर्श बनाने की नसीहत देते हुए कहा कि गांव की सरकार जागरूक हो जाए तो वहां के हालात बदलने में समय नहीं लगेगा। गांव की समस्या का समाधान गांव में ही करने के लिए महीने में एक दिन ग्राम समाधान दिवस मनाया जाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खुले में शौचमुक्त गांव के लिए जिले के आठों ब्लॉक के एक-एक और दीनदयाल योजना के तहत पुरस्कृत दो प्रधानों को चार-चार हजार रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर संकुल में लगी ग्राम स्वराज की प्रदर्शनी में लगे स्टाल देखे।

कार्यक्रम के मंच पर राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, महापौर मृदुला जायसवाल, भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायकों में रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, अवधेश सिंह, एमएलसी अशोक धवन और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें