वाराणसी। जिले में बने हॉट स्पॉट में मंगलवार विशेष अभियान चलाकर संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों और इलाको में रहने वाले 3785 लोगो की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान कुछ लोग टीबी,उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रसित मिले, जिन्हें घर मे रहने की सलाह दी गई।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह के निर्देशन में पांडे हवेली में 292, मदनपुरा में 720, काजीपुर खुर्द में 200, संजय नगर पहाड़िया में 160, काशीपुरा 113, मुकीम गंज में 110, हरतीरथ में 395,नक्खीघाट घाट में 278, सूर्य विला महमूरगंज में 475, जैतपुरा 59,छितुपुरा 138 और पियरी में 120 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा पितर कुंडा में 306,जयप्रकाश नगर में 107, बाग बरियार में 103, सप्तसागर में 150, चोलापुर में 325 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान चोलापुर में दो लोगों में कोरोना के सन्दिग्ध लक्षण मिले जबकि 5 लोग टीबी, उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी के मिले जिन्हें होम क़वारन्टीन रहने का निर्देश दिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अर्जुनपुर में कुल 533 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 12 लोगों में कोरोना के सन्दिग्ध लक्षण मिले और 33 लोग गंभीर बीमारियों के लक्षण वाले मिले। उन्होंने बताया कि उधर कलस्टर कैंटोनमेंट के तहत तीन लोगों में कोरोना के सन्दिग्ध लक्षण मिले।
उधर शहरी और ग्रामीण इलाकों में चल रही मोबाइल क्लीनिक मरीजों की जांच कर उन्हें सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को शहर में कुल 7153 लोगो की जांच में 91 सामान्य, सर्दी, खांसी,जुकाम बुखार वाले वाले मिले जबकि ग्रामीण क्लीनिक में 1707 लोगों की जांच हुई। इसमें 131 सर्दी ,खांसी ,जुकाम वाले मिले जिसमें चार लोगों को कोरोना जांच के लिए रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी क़वारन्टीन सेंटर पर 292 लोग क़वारन्टीन है। जबकि बीएचयू अस्पताल के मेडिकल क़वारन्टीन में 19 और आरएफपीटीसी में कुल 29,ईएसआई में पांच लोग भर्ती हैं उन्होंने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी लैब में अब तक 2540 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिसमें 281 के परिणाम होने बाकी है।