फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जरूरतमंद साथियों की मदद की, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस के कारण उपजे संकट के समय देश का प्राचीनतम बनारस बार एसोसिएशन जरूरतमंद अधिवक्ताओं की मदद के लिए आगे आया है। मंगलवार को जरूरतमंद अधिवक्ताओं को बनारस बार में आर्थिक सहयोग दिया गया। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया और अधिवक्ता भीड़ लगाकर एक-दूसरे से सट कर खड़े रहे। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता शशिकांत राय चुन्ना, अनुज यादव और शैलेंद्र प्रताप सिंह सरदार ने अपने स्रोतों से उपलब्ध धन से साथी अधिवक्ताओं की मदद करनी मंगलवार से शुरू की है। पहले दिन छह महिलाओं समेत 32 जरूरतमंद अधिवक्ताओं को आर्थिक सहयोग दिया गया। आर्थिक मदद के लिए लगभग 500 अधिवक्ताओं ने आवेदन दिया है। बुधवार को आवेदन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को मदद दी जाएगी। बनारस बार एसोशिएसन के अध्यक्ष मोहन सिंह यादव और महामंत्री अरुण सिंह झप्पू ने अधिवक्ताओं से सोशल डिस्टेस्टिंग का पालन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें