होटलों और क्लबों में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न की तैयारी, उत्साह और बुकिंग के बीच मुंबई के पब में आग लगने की घटना से वाराणसी पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
इसका अहम कारण यह है कि नए साल के आयोजन के लिए दो दिन शेष रहने के बावजूद किसी भी होटल ने अग्निशमन विभाग से आयोजन के लिए एनओसी नहीं ली है। कैंटोनमेंट व शहर के बीच में स्थित कुछ होटलों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर में आग से बचने और लड़ने के इंतजाम ही नदारद हैं।
जानकारों की मानें तो कई होटल में आग लगने के बाद वहां से निकलने तक के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। 100 से ज्यादा होटलों में तो हाइड्रेंट दूर, उनके परिसर में बाल्टी और बालू तक नहीं रखा गया है। नए साल के जश्न के दौरान अगर आपातकालीन स्थिति आ जाए तो कोई कुछ भी नहीं कर सकेगा।