फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः बेफिक्री में नए साल के जश्न की तैयारी, ज्यादातर होटलों में नहीं है फायर फाइटिंग की व्यवस्था

Sun, 31 Dec 2017 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फायर इस्टींग्यूसर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
होटलों और क्लबों में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न की तैयारी, उत्साह और बुकिंग के बीच मुंबई के पब में आग लगने की घटना से वाराणसी पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।  
विज्ञापन
इसका अहम कारण यह है कि नए साल के आयोजन के लिए दो दिन शेष रहने के बावजूद किसी भी होटल ने अग्निशमन विभाग से आयोजन के लिए एनओसी नहीं ली है। कैंटोनमेंट व शहर के बीच में स्थित कुछ होटलों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर में आग से बचने और लड़ने के इंतजाम ही नदारद हैं।
  जानकारों की मानें तो कई होटल में आग लगने के बाद वहां से निकलने तक के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। 100 से ज्यादा होटलों में तो हाइड्रेंट दूर, उनके परिसर में बाल्टी और बालू तक नहीं रखा गया है। नए साल के जश्न के दौरान अगर आपातकालीन स्थिति आ जाए तो कोई कुछ भी नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होटलों में लगे हैं आउटडेटेड फायर इस्टींग्यूसर

न्यू ‌इयर
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच जाए तो वहां फंसे लोगों को बचाना आसान नहीं होगा, क्योंकि कई होटलों में प्रवेश व निकास द्वार भी कॉमन हैं। आपातकालीन स्थिति में निकास की व्यवस्थाएं केवल दिखाने के लिए हैं। आग लगने की सूरत में उससे बचाव के लिए प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं है।   होटलों में फायर इस्टींग्यूसर तो लगा दिए गए हैं पर वह आउटडेटेड हैं। गलियों में तो ऐसे-ऐसे होटल है जहां मानकों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। बावजूद इसके यहां मध्य वर्ग के लिए नए साल के जश्न की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
  मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश राय का कहना है कि नए साल पर आयोजन के लिए किसी भी होटल ने अब तक अनुमति नहीं ली है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आग लगने की सूचना कोई भी व्यक्ति 100 और 101 पर सूचना दे सकता है। ऐहतियाती तौर पर अग्निशमन वाहन 31 दिसंबर की शाम से ही शहर के  चार स्थानों पर मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें