फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तकनीकी खराबी से हॉट एयर बैलून ने की आपातकालीन लैंडिंग, नजारा देख खौफ से भरे लोग

Thu, 18 Nov 2021 07:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से  17 से 19 नवंबर तक आयोजित हॉट एयर बैलून फेस्टिवल अब लोगों के लिए जान का खतरा बनता जा रहा है। गुरुवार को कई स्थानों पर तकनीकी खराबी के चलते हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 
विज्ञापन
तकनीकी खराबी से सारनाथ में उतरा बैलून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैलून की उड़ान में आई तकनीकी खराबी ने पर्यटन विभाग की ओर आयोजित वाराणसी में आयोजित हॉट एयर बैलून उत्सव की हवा निकाल दी। गुरुवार को तकनीकी खराबी के चलते कई स्थानों पर हॉट एयर बैलून को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान बैलून सवार पर्यटकों की करीब आधे घंटे तक सांस अटकी रही। वहीं जमीन से हवा में एयर बैलून को हिचकोले खाते देख लोगों में भी खौफ भर गया।  
विज्ञापन


बैलून में आई गड़बड़ी के चलते करीब तीन स्थानों पर हादसा होते-होते बचा। नक्खी घाट के अलावा सारनाथ और महेशपुर में तकनीकी खराबी के चलते आनन-फानन में बैलून को उतारना पड़ा।  संयोग रहा कि इस दौरान कोई हादसा नही हुआ। देव दीपावली से पहले वाराणसी में तीन दिवसीय हॉट एयर बैलून उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

एयर बैलून के टिकट के लिए आपाधापी
17 से 19 नवंबर तक हॉट एयर शो को लेकर लोगों में उत्सुक्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज तीन घंटे में आठ सौ टिकट बिक गए। हॉट एयर बैलून में बैठ कर आसमान से गंगा के घाटों व मंदिरों का अलौकिक दृश्य देखने के लिए लोगों में एयर बैलून के टिकट के लिए आपाधापी मची है।
विज्ञापन

पढ़ेंः हॉट एयर बैलून शो: देव दीपवाली से पहले सतरंगी गुब्बारों से पटा आसमान, काशी की धरती से पर्यटन विभाग ने रचा इतिहास

मंडुवाडीह पुलिस ने बताया की गुरुवार सुबह लगभग सवा आठ बजे डोमरी रामनगर से उड़े एक बैलून में पर्यटक बनारस के नैसर्गिक नजारों का आनंद ले रहे थे। तभी एयर बैलून में तकनीकी खराबी आ गई। बैलून पायलट ने महेशपुर क्षेत्र में एक खाली पड़े मैदान में सुरक्षित लैंडिंग कराई। एयर बैलून की लैंडिंग होते देख आसपास के क्षेत्रीय नागरिक भी जुट गए।

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैलून में पायलट समेत पांच लोग सवार थे। दोबारा बैलून उड़ाने का प्रयास किया गया।  बैलून नहीं उड़ने पर उसमें सवार लोगों को पर्यटन विभाग ने निजी वाहन से उनके गंतव्य पर भेजा तथा बैलून को वाहन में लाद कर टीम वहां से चली गई। सारनाथ के वरुणा नदी के तटीय इलाके दीनदयालपुर में और नक्खी घाट में भी तकनीकी खराबी से बैलून को उतारना पड़ा। 
विज्ञापन

बैलून देखने उमड़ी भीड़, सुरक्षा पर सवाल

हॉट एयर बैलून ने की आपातकालीन लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार को शहर के तीन स्थानों पर एयर बैलून की आपात लैंडिंग कराई गई। इसे सुरक्षा लापरवाही ही कहेंगे की बैलून की लैंडिंग करते ही सैकड़ों लोग बैलून के करीब पहुंच गए। इसके चलते मौके पर घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। आयोजन से पहले क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि टेकऑफ और लैंडिंग ग्राउंड स्टाफ की देखरेख में कराई जाएगी।

ऐसे में बिना ग्राउंड स्टाफ के लैंडिंग सुरक्षा तैयारियों पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। मौके पर जुटे लोगों के मुताबिक उतरते समय कई बार बैलून हिचकोले खाया। कभी उपर तो कभी चानक नीचे आ रहा था। बैलून में सवार चिल्ला रहे थे। यह महज संयोग रहा की कोई हादसा नहीं हुआ। 
पढ़ेंः नीट सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड और उसका बहनोई गिरफ्तार, पुलिस ने किया था एक लाख इनाम घोषित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें