फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: वाराणसी के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में मरीज करवा सकेंगे एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट, यूपी में दूसरा सेंटर

Mon, 03 Jan 2022 04:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अब तक ऑटोलोगस बोन मौरो ट्रांसप्लांट की ही सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन सोमवार से अस्पताल में एलोजेनिक बोन मौरो ट्रांसप्लांट की सुविधा का भी शुभारंभ कर दिया गया। 
विज्ञापन
होमी भाभा कैंसर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो गई है। सोमवार को टाटा मेमोरियल सेंटर के निदेशक डॉ. राजेंद्र ए.बडवे ने अस्पताल में एलोजेनिक बोन मेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा के लिए तैयार वार्ड का उदघाटन किया। इस सुविधा की शुरुआत होने के बाद अब कैंसर मरीजों को एलोजेनिक ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं होगी।  

विज्ञापन


वाराणसी सहित अन्य जिलों, राज्यों से आने वाले कैंसर मरीजों को इलाज में बड़ी सहूलियत मिलेगी। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एलोजेनिक बोन मौरो ट्रांसप्लांट करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पूर्वांचल का पहला, जबकि उत्तर प्रदेश का दूसरा सेंटर बन गया है।
 
अबतक होता था ऑटोलोगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट
निदेशक ने बताया कि ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया और लिंफोमा) के मरीजों के इलाज में एलोजेनिक बोन मौरो ट्रांसप्लांट अहम है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अब तक ऑटोलोगस बोन मौरो ट्रांसप्लांट की ही सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन सोमवार से अस्पताल में एलोजेनिक बोन मौरो ट्रांसप्लांट की सुविधा का भी शुभारंभ कर दिया गया।

विज्ञापन

होमी भाभा कैंसर अस्पताल के उपनिदेशक डॉ. बीके मिश्रा ने बताया कि इस सुविधा के लिए अस्पताल में सात बेड आरक्षित किए गए हैं। हर साल औसतन यहां से 25 मरीजों को एलोजेनिक बोन मौरो ट्रांसप्लांट के लिए मुंबई स्थित टाटा कैंसर अस्पताल भेजना पड़ता था। अब मरीजों को वाराणसी में ही यह सुविधा मिल सकेगी, जिससे न केवल उनका  समय बचेगा बल्कि समय रहते ही जरूरी इलाज भी मिल सकेगा। 
विज्ञापन

क्या है एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट

टाटा मेमोरियल सेंटर के निदेशक ने किया उदघाटन - फोटो : अमर उजाला
उप निदेशक ने बताया कि एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट  के तहत किसी भी स्वस्थ मरीज के शरीर से स्टेम सेल निकालकर किसी दूसरे मरीज जो कि ब्लड कैंसर से जूझ रहा हो उसमें ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि कैंसर मरीजों के इलाज में सहूलियत देने के लिए समय-समय पर नई सेवाओं की शुरुआत की जा रही है। एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट इसी कड़ी का एक हिस्सा है।
पढ़ें: वाराणसी में टीकाकरण के लिए किशोरों का जोश हाई, तस्वीरों में देखें वैक्सीन केंद्रों का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें