महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ में 43वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बोर्ड आफ गवर्नर एनआईटी उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी होंगे। समारोह में 73759 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर व शोध की प्रतीकात्मक उपाधि दी जाएगी। इसमें 58370 स्नातक 15189 पीजी तथा 20 शोध के विद्यार्थी हैं।
रविवार को गांधी अध्ययनपीठ सभागार में कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में हुए पूर्वाभ्यास में कुलाधिपति के समारोह में आने, स्वागत, विद्वत परियात्रा, विश्वविद्यालय का कुलगीत गायन के साथ ही मेधावियों में पदक, उपाधि के वितरण के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। खेल के क्षेत्र में किक बाक्सिंग में रोशन मौर्या और कराते में दिव्या पांडेय को उत्कृष्ट खिलाड़ी का पदक दिया जाएगा।
पढ़ेंः काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में नहीं आएंगे टॉप-10 विद्यार्थी, गोल्ड मेडल वाले छात्रों को मिलेगा प्रवेश
काशी विद्यापीठ में सोमवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाली एक छात्रा ने विश्वविद्यालय की ओर से जारी मेधावियों की सूची पर आपत्ति जताई है। एमएससी की छात्रा अनामिका मिश्रा ने परीक्षा नियंत्रक से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है। अनामिका ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह एमएससी गणित की छात्रा है।
दीक्षांत समारोह के लिए 14 दिसंबर को जो सूची जारी हुई थी, उसमें उसका नाम मेरिट सूची में पहले नंबर पर था, जबकि 28 दिसंबर को जारी मेरिट सूची में अब नाम दूसरे नंबर पर दर्ज हैं। जिस विद्यार्थी का नाम पहले नंबर पर है, उसका 28 नंबर बढ़ा दिया गया है, जो कि संदेहजनक है। ऐसे में जांच कर न्याय करने की मांग की है।