फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जमा किया गृहकर, पांच लोगों के बैंक खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार नोटिस देने के बाद भी गृहकर न जमा करने वाले पांच बकाएदारों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। वरुणापार जोन में पांच लोगों के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। इन पर 12 लाख 86 हजार 274 रुपये का गृहकर बकाया था। इन्होंने कई वर्षों से गृहकर नहीं जमा किया था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि बड़े गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत मंगलवार को पांच लोगों के बैंक खातों को सीज कर दिया गया। निगम ने भवन स्वामियों को इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई तक वर्तमान कर पर 10 प्रतिशत छूट का लाभ दिया था। कई बार भवन स्वामियों से अपील भी की गई थी कि वह भुगतान समय से भुगतान कर दें। फिर भी अनेक लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। फलस्वरूप ऐसे डिफॉल्टर गृहकर बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें