फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः सावन में पहली बार गृहमंत्री पहुंचे बाबा दरबार, काशीपुराधिपति से की देश में सुख-शांति की कामना

Sun, 01 Aug 2021 11:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गृहमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से देश में सुख-शांति की कामना की और विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन किया। गृहमंत्री ने निर्माणाधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम के चल रहे कार्यों को भी देखा। 
विज्ञापन
काशीपुराधिपति के दरबार में गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मिर्जापुर में विपक्षी दलों पर तीखे हमले किए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। दोनों नेता शाम में वाराणसी पहुंचे। अमित शाह पहली बार सावन में काशीपुराधिपति के दरबार में दर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से देश में सुख-शांति की कामना की और विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन किया। गृहमंत्री ने निर्माणाधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम के चल रहे कार्यों को भी देखा। धाम की भव्यता को देखकर गृहमंत्री ने इसकी सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे कार्य व पूरी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

रविवार को अमित शाह ने बतौर गृहमंत्री पहली बार सावन में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। रविवार की शाम 5:40 बजे गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन के बाद गृहमंत्री व मुख्यमंत्री 5:56 बजे निकले। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम का 16 मिनट तक मुआयना करने के बाद गृहमंत्री मंदिर क्षेत्र से 6:14 बजे निकल गए।

विज्ञापन

सीएम योगी ने अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया स्वागत

काशीपुराधिपति के दरबार में गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री रविवार की शाम करीब 5:40 पर पांचों पंडवा से होते हुए रानी भवानी उत्तरी गेट पर पहुंचे। पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को अंगवस्त्रम रुद्राक्ष की माला और पीतल का शंख देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बनारस आगमन पर भाजपा नेताओं ने जोरदार किया स्वागत

गृहमंत्री अमित शाह का बनारस आगमन पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अमित शाह सेना के हेलीकाप्टर से 5:25 बजे पहुंचे। संपूर्णानंद से सड़क मार्ग से वह 5:40 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर से गृहमंत्री 6:14 बजे सड़कमार्ग से बाबतपुर के लिए रवाना हो गए।

गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ एक ही वाहन से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 6:40 बजे। गृहमंत्री सीमा सुरक्षा बल के विमान से 6:55 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान किए। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से 7:05 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान किए।

एयरपोर्ट पर सांसद वीपी सरोज, महापौर मृदुला जायसवाल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने स्वागत किया। काशी विश्वनाथ मंदिर छत्ता द्वार पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, मंत्री अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल ने गृहमंत्री की अगवानी की।
विज्ञापन

कई नेता हुए नजरबंद

गृहमंत्री अमित शाह के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान घंटे भर तक गंगा में नाव संचालन बंद रहा। शाम साढ़े पांच बजे से साढे़ छह बजे के बीच में नाव संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। मीरघाट से लेकर सिंधिया घाट के बीच में घंटे भर तक नाव नहीं चले। हालांकि मंदिर से गृहमंत्री के निकलते ही नाव संचालन बहाल हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया। वहीं कुछ नेताओं को भी पुलिस ने नजरबंद किया। एलआईयू की रिपोर्ट पर पुलिस ने काशी और वरुणा जोन इलाके में रहने वाले नेताओं के घर पहुंचकर नजरबंद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें