फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022 को धार देने 12 को आ सकते हैं गृहमंत्री अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मिशन 2022 को धार देने के लिए 12 नवंबर को काशी आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के चुनावी समागम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। 12 नवंबर को होने वाले आयोजन के लिए प्रदेशभर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में आठों विधानसभा की तैयारियों की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री विधायकों की छवि, कार्य, उपलबधता, जनता का रुख आदि की जानकारियां भी लेंगे। इसके अलावा अमित शाह प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल होने के साथ ही बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख, सोशल मीडिया और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। संभावना है कि अमित शाह विभिन्न जातियों के प्रमुखों से भी अलग-अलग मुलाकात करके पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। अमित शाह ने पिछले दिनों पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डा. दिनेश शर्मा सहित अलग-अलग छह क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे सह प्रभारियों के साथ बैठक की थी। इसमें बुलाए गए सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से शाह ने फीडबैक लिया था। उनसे वर्तमान विधायकों की इमेज, कार्यों, उपलब्धता, जनता का रुख आदि की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने सह-प्रभारियों से भी रिपोर्ट ली। केंद्रीय गृहमंत्री के बनारस आने की सूचना पर पार्टी स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें