फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रों में देखें काशी की होली: गलियों से घाट तक हुड़दंग, जोगीरा सारारारारा... की धुन पर थिरके; खूब बरसे रंग

Sun, 16 Mar 2025 09:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में होली का त्योहार उल्लास के साथ संपन्न हो गया। घाटों से लेकर सड़कों और गलियों तक जमकर अबीर-गुलाल उड़े। वहीं, त्योहार के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों ने भी रंगोत्सव का आयोजन किया। होली गीतों पर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
1 of 13
गोदाैलिया चाैराहे पर हुई कपड़ा फाड़ होली। - फोटो : अमर उजाला
Holi: होलिका दहन के साथ ही काशी में होली का हुड़दंग शुरू हो गया। गलियों से घाट तक होली के सतरंगी रंग बिखरे तो चौराहों पर जमकर हुड़दंग हुई। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली तो बच्चों ने भी होली का धमाल मचाया। शाम को काशीवासियों ने चौसट्ठी देवी के चरणों में गुलाल अर्पित करने की परंपरा भी निभाई।
विज्ञापन

2 of 13
गांवों में कुछ ऐसा दिखा होली का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बनारस की सुबह सूरज की पहली किरणों के साथ रंग-बिरंगी हो उठी। मध्यरात्रि के बाद से शुरू होली का हुड़दंग सुबह के साथ और चटक हो उठा। घाटों और गलियों में हुलियारों की टोलियां निकलने लगी और जोगीरा की धुन हवा में तैर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 13
पुलिसकर्मियों ने एक दिन बाद मनाई होली। - फोटो : अमर उजाला
काशी के 84 घाटों की रंगीनियत देखते ही बन रही थी। क्या देशी क्या विदेशी सभी रंग-बिरंगे नजर आ रहे थे। काशी की होली की शुरुआत बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में गुलाल अर्पण करने के साथ हुई। 

4 of 13
महिलाओं ने भी रंगोत्सव में जमकर मचाया धमाल। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तो गंगा घाट से लेकर गलियों तक हवा में रंग ही रंग नजर आ रहे थे। लाल, गुलाबी, हरे, पीले, नीले और बैगनी रंगों से रंगे पुते चेहरे। तरह-तरह के स्वांग बनाए युवाओं की टोलियां चारों तरफ नजर आ रही थीं। गोदौलिया पर तो दिन चढ़ने के साथ ही होली का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा। 
विज्ञापन

5 of 13
घाट पर विदेशी मेहमानों ने मनाई होली, छोटे बच्चे के साथ नाचने लगे। - फोटो : अमर उजाला
खूब उड़े रंग-गुलाल
लोगों में होली का रंग और भंग ऐसा चढ़ा कि लोगों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। डीजे की धुन पर थिरकते युवा एक दूसरे के कपड़े फाड़-फाड़कर हवा में उछाल रहे थे। वहीं गंगा के घाट पर विदेशी सैलानी भी एक-दूसरे के साथ होली खेलने में मगन थे। 
विज्ञापन

6 of 13
विदेशियों ने घाट पर मचाया धमाल। - फोटो : अमर उजाला
चेतगंज, भदैनी और लंका क्षेत्र में दही हांडी में भी युवाओं की अच्छी खासी भीड़ रही। लहुराबीर, मैदागिन, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, रथयात्रा, सिगरा, कमच्छा, भेलूपुर, नगवां, सुंदरपुर, चांदपुर, लंका, भगवानपुर के इलाकों में सड़कों पर होली का हुड़दंग दोपहर के बाद तक चलता रहा। जगह-जगह पुलिस युवाओं को अब घर लौटने की अपील कर रही थी।
विज्ञापन

7 of 13
युवाओं और बच्चों ने कुछ ऐसे मनाई होली। - फोटो : अमर उजाला
दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का होली मिलन पर्यावरण को समर्पित
दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से शनिवार को चांदपुर के एक होटल में पारिवारिक होली मिलन समारोह हुआ। उद्योग से संबंधित सरकारी विभाग के अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, उद्यमियों और उनके परिजनों ने गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली। 

8 of 13
गंगा घाट पर रंगों के बीच खूब चला सेल्फी का दाैर। - फोटो : अमर उजाला
मधुर गीत-संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और ठंडई का लुत्फ उठाया। इसमें महिला उद्यमी सीमा गुप्ता को एसोसिएशन ने महिला उद्यमी सम्मान दिया। यह होली मिलन पर्यावरण को समर्पित रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

9 of 13
मंदिरों और मठों में साधु-संन्यासियों ने मनाई होली। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों का सही तरह से उपयोग करना चाहिए। एसआई ए के महासचिव नीरज पारिख ने कहा कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि हमारे भीतर नकारात्मक ऊर्जा का शमन कर सकारात्मक ऊर्जा लाती है। एसआईए के संरक्षक अवधेश कुमार गुप्ता और राजेश कुमार वर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। 

10 of 13
मठ-मंदिरों में खेली गई फूलों की होली। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, सचिव राकेश जायसवाल, महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, सचिव अशोक जायसवाल माैजूद रहे।

धूमधाम से निकली बरात, उड़ाते रहे लोग अबीर-गुलाल
लाल जी कुआं स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर से शुक्रवार की शाम होली बरात निकाली गई। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजकों ने धूमधाम से होली बरात निकाली। इस दौरान लोग एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल उड़ाते हुए शहनाई की धुन पर भाव विभोर होकर चल रहे थे। लालजी कुआं राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई होली बरात पंचकोशी मार्ग स्थित प्राचीन कोटेश्वर हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में फूलों की होली खोली गई। 

12 of 13
इसे कहते हैं बनारसी होली। - फोटो : अमर उजाला
लीलाधर संग खेली फूलों की होली
होली खेले पिये भंग प्याला शिव बम बम होली खेले भोले बाबा... की धुन पर श्याम मंदिर में श्रद्धालु झूमते रहे। श्याम मंडल की ओर से लक्सा स्थित श्याम मंदिर में होली पर श्रद्धालुओं ने प्रभु के संग गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली। श्याम प्रभु की गुलाब, चमेली, गेंदा व रजनीगंधा के रंग बिरंगे फूलों से झांकी सजाई गई। 
विज्ञापन

13 of 13
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने मनाई होली। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भक्तों ने प्रभु के चरणों में पुष्प चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। सायंकाल 4:00 बजे से प्रभु की एक झलक पाने के लिए भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो रात्रि 11:00 बजे तक तांता लगा रहा। संयोजन में श्याम सुंदर अग्रवाल, कृष्णा बजाज, संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, मंत्री अजय खेमका, राजेश तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें