फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024 Varanasi: काशी में कपड़ा फाड़ होली, घर से घाट तक बिखरे रंग- गुलाल; देखें अपडेट

Fri, 14 Mar 2025 01:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holi Celebration In Varanasi: होली की मस्ती में काशी पूरी तरह डूबी है। हर तरफ डीजे की धुन पर युवा थिरक रहे हैं। घाटों पर लोग सुबह से होली खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
होली के उल्लास में डूबे लोग - फोटो : अमर उजाला
काशी में होली का उल्लास छाया हुआ है। शुक्रवार की सुबह से गंगा घाटों से लेकर घरों तक लोग जमकर होली खेल रहे हैं। रंगों का त्योहार होली शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
होली के उल्लास में डूबे लोग - फोटो : अमर उजाला
काशी में सुबह से होली उत्सव का उल्लास छाया है। काशी की गलियों में डीजे की धुनों पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। मस्ती में डूबी काशी में लोग घाटों से लेकर घरों तक खूब गुलाल और फूल उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 7
होली के उल्लास में डूबे लोग - फोटो : अमर उजाला
होली जश्न में पूरा शहर उमड़ पड़ा है। सुबह से होली के गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया। इस बीच विदेशियों ने भी युवाओं के बीच जमकर मौज मस्ती की।

4 of 7
होली के उल्लास में डूबे लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार की देर रात होलिका दहन के साथ ही बनारस की फिजां में होली की मस्ती घुल गई। गलियों से लेकर गंगा घाट तक फागुन का उल्लास हर किसी के सिर चढ़कर बोला। 
विज्ञापन

5 of 7
होली के उल्लास में डूबे लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही होली खेलने की शुरुआत हो गई। भद्रा की समाप्ति के बाद गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद मुहूर्त काल में ढोल नगाड़ों की थाप, हर-हर महादेव के जयघोष के बीच होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
होली का उत्सव मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बनारस की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली में युवाओं ने जमकर होली खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Holi 2025 - फोटो : अमर उजाला
बनारस की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली में युवाओं ने जमकर होली खेली।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें